Chaitra Navratri 2024: इस साल कब से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ- मुहर्त

ज्योतिष, Chaitra Navratri 2024 | हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 4 नवरात्रि पड़ती है जिनमें 2 गुप्त और 2 शारदीय नवरात्रि होती है. गुप्त नवरात्रि के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती, इसे तंत्र साधना के लिए काफी अच्छा माना जाता है. वहीं, चैत्र और शारदीय नवरात्रि गृहस्थ लोग भी रखते हैं. बता दें कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है. देश भर में यह नवरात्रि काफी धूमधाम से मनाया जाता है, 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के 9 रूपों की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है.

Navratri Durgastmi

कब से शुरू हो रही नवरात्रि

आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इस साल नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और आप किस शुभ मुहूर्त पर घट स्थापना कर सकते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल 2024 को रात 11:50 मिनट से शुरू होगी जोकि 9 अप्रैल को रात 8:30 मिनट पर समाप्त होगी. इसीलिए चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रही है, जो 18 अप्रैल को समाप्त होगी. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल को सुबह 6:11 मिनट से लेकर 10:30 मिनट तक है.

9 स्वरूपों की जाती है पूजा

  1. पहला चैत्र नवरात्रि (09 अप्रैल 2024, मंगलवार) – मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
  2. दूसरा चैत्र नवरात्रि (10 अप्रैल 2024, बुधवार) – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  3. तीसरा चैत्र नवरात्रि (11 अप्रैल 2024, गुरुवार) – मां चंद्रघंटा पूजा
  4. चौथा चैत्र नवरात्रि (12 अप्रैल 2024, शुक्रवार) – मां कुष्मांडा पूजा
  5. पांचवां चैत्र नवरात्रि (13 अप्रैल 2024, शनिवार) – मां स्कंदमाता पूजा
  6. छठा चैत्र नवरात्रि (14 अप्रैल 2024, रविवार) – मां कात्यायनी पूजा
  7. सातवां चैत्र नवरात्रि (15 अप्रैल 2024, सोमवार) – मां कालरात्रि पूजा
  8. आठवां चैत्र नवरात्रि (16 अप्रैल 2024, मंगलवार) – मां महागौरी पूजा और दुर्गा महा अष्टमी पूजा
  9. नौवां चैत्र नवरात्रि (17 अप्रैल 2024, बुधवार) – मां सिद्धिदात्री पूजा, महा नवमी और रामनवमी
  10. दसवां दिन नवरात्रि (18 अप्रैल 2024, गुरुवार) – दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.