सोनीपत: पिता का सपना था बेटा रमन सेना में लेफ्टिनेंट बने, अब 24वीं रैंक लाकर हासिल किया मुकाम

सोनीपत | हर मां-बाप का सपना होता है कि बच्चे पढ़- लिखकर कोई ऐसा कार्य करें जिससे परिवार का नाम रोशन हो. इसी क्रम में हरियाणा के जिला सोनीपत के गोहाना के रहने वाले रमन जांगड़ा ने अपने पिता का सपना पूरा करते दिखाया है. रमन के माता- पिता ने भी अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की है.

Raman Jangra Lieutenant

लेफ्टिनेंट के पद पर मिली नियुक्ति

गोहाना के रहने वाले रमन जांगड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली है. रमन ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 24वीं रैंक हासिल की है. रमन जांगड़ा एक मध्यमवर्गीय पिछड़े वर्ग के परिवार से आते हैं. रमन ने बताया कि उनके पिता सेना में थे. उनका शुरू से ही सेना में शामिल होने का सपना था, वह सपना पूरा हो गया है.

यह भी पढ़े -  यात्रियों के लिए खुशखबरी, सोनीपत रोडवेज बढ़ाएगा ई- बसों की संख्या, अन्य रूट भी होंगे शामिल

डीयू से ली एलएलबी की डिग्री

रमन जांगड़ा ने अपनी नर्सरी से मैट्रिक तक की शिक्षा गीता विद्या मंदिर से की थी. 11वीं जेकेआर स्कूल और 12वीं सीआर स्कुल से पास की थी. उन्होंने बी.ए. दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से की है. उसके बाद, डीयू नॉर्थ कैंपस से एलएलबी भी की.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.