हरियाणा के नए CM नायब सैनी की नई मंत्रिमंडल टीम घोषित, यहां देखें किन नेताओं को मिली जगह

चंडीगढ़ | हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर शीट शेयरिंग पर BJP- JJP गठबंधन टूट गया है. इसके बाद, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी मंत्रियों और विधायकों की एमरजेंसी बैठक बुलाई थी. इस बैठक के बाद मनोहर लाल ने अपनी पूरी कैबिनेट समेत इस्तीफा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सौंप दिया. उनकी जगह पर विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना गया है. अब हरियाणा के अगले सीएम के तौर पर नायब सिंह सैनी ने शपथ ली है.

Nayab Singh

वहीं, दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के गठबंधन से अलग होने पर भी हरियाणा बीजेपी की सरकार पर कोई खतरा नहीं है. नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बनाने का दावा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के सामने पेश किया है. हलोपा विधायक गोपाल कांडा का समर्थन भी नई सरकार को रहेगा.

हरियाणा मंत्रिमंडल की नई टीम

यमुनानगर जिले की जगाधरी सीट से बीजेपी विधायक कंवर पाल गुर्जर को नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मंत्रिमंडल टीम में जगह मिली है. पिछली मनोहर लाल सरकार में परिवहन मंत्री रहे मूलचंद शर्मा को फिर से मंत्री पद से नवाजा गया है. रानियां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक एवं पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चौटाला को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल को भी फिर से मंत्री बनाया गया है. इन सभी नेताओं ने बतौर कैबिनेट मंत्री नायब सिंह सैनी की नई सरकार में शपथ ली है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.