Haryana News: किसान आज करेंगे बड़ा ऐलान, नेता सरवन सिंह ने कही ये बातें

चंडीगढ़, Haryana News | हरियाणा- पंजाब के हजारों किसान आर पार के मूड में हैं. शंभू- खनौरी के साथ डबवाली बॉर्डर पर डटे हुए हैं. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान करेंगे. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जो कि गैर राजनीतिक है और किसान- मजदूर मोर्चा है, की ओर से बड़ा ऐलान किया जाएगा.

Sarwan Singh Pandher Kisan Neta

दोपहर 3 बजे तक होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

पंढेर ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3 बजे तक होगी. सरकार पंजाब को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है. व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान हो रहा है. इस ऐलान के बाद पंजाब और केंद्र की राजनीति में भूचाल आ जाएगा और सरकार किसानों की मांगें पूरी करने के लिए मजबूर हो जाएगी. पंढेर ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों का समाधान करना होगा. मांगें पूरी होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा.

14 मार्च को होगी महापंचायत

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन किया है. इसे किसान- मजदूर महापंचायत का नाम दिया गया है. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

अब तक 9 किसानों की मौत

अब तक 9 किसानों की मौत हो चुकी है, चार दौर की वार्ता विफल हो चुकी है. किसान आंदोलन में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. किसान एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने समेत कई अन्य मांगों पर अड़े हुए हैं. सरकार के साथ अब तक 4 दौर की बातचीत विफल हो चुकी है. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे धरने पर बैठे रहेंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.