Share Market: इस बड़ी कंपनी के IPO पर दांव लगाने का आज अंतिम मौका, इतने रुपए पर लिस्टेड हो सकती है शेयर

बिजनेस डेस्क, Share Market | यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके IPO निवेशकों के लिए ओपन है. अगर आप भी निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास आज अंतिम मौका है. आप भी इस कंपनी के आईपीओ में निवेश कर सकते हैं. हम प्रथम EPC प्रोजेक्ट्स कंपनी के आईपीओ की बात कर रहे हैं.

Share Market 3

निवेश करने का अंतिम मौका

आज निवेशकों के पास दांव लगाने का अंतिम मौका है, कंपनी की तरफ से इस आईपीओ का प्राइस बैंड 71 से लेकर 75 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. बता दें कि ग्रे मार्केट में भी यह आईपीओ काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है. कंपनी ने आईपीओ के लिए 1,600 शेयरों का एक लॉट बनाया है, जिस वजह से निवेशको को कम- से- कम 1 लाख 20 हजार रुपए तक का दांव लगाना होगा. आईपीओ का साइज 36 करोड रुपए का है, कंपनी आईपीओ के जरिए 48 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी. 11 मार्च को रिटेल निवेशकों के लिए इस कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ था और आज यानी कि 14 मार्च निवेश करने का अंतिम दिन है.

कंपनी को मिल रहा शानदार रिस्पांस

कंपनी की तरफ से 18 मार्च को लिस्टिंग की जाएगी. कंपनी का आईपीओ आज 70 रुपये के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहा है, जिस वजह से उम्मीद की जा रही है कि लिस्टिंग काफी धमाकेदार रहने वाली है. अगर ग्रे मार्केट का यही ट्रेंड आगे भी बरकरार रहता है तो कंपनी के शेयरों लिस्टिंग 145 रुपए के आसपास हो सकती है. पिछले दो दिनों की बात की जाए तो आईपीओ को तकरीबन 62 गुना से ज्यादा का सब्सक्रिप्शन मिला है.

दूसरे दिन यानी कि कल आईपीओ को 49 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ, जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है, इसलिए आपको सोच- समझकर ही निवेश करना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.