हरियाणा: नई नियुक्ति व परिणामों पर नहीं होगा आचार संहिता का प्रभाव, नई कमेटी का हुआ गठन

चंडीगढ़ | हरियाणा में चुनाव की घोषणा हो चुकी है. प्रदेश में आचार संहिता लग चुकी है. इस बार चुनाव सात चरणों में होने जा रहा है. बता दें कि हरियाणा में आचार संहिता लगने का प्रभाव सरकारी विभागों में होने वाली नई नियुक्तियों पर नहीं पड़ेगा. हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने रविवार को प्रेसवार्ता कर इस बारे में बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है.

Eelection Result Counting

नियुक्तियों को लेकर बना संशय

यह कमेटी हफ्ते में कम से कम से दो बार बैठक करेगी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अपनी सिफारिशें भेजेगी. कर्मचारियों की नियुक्ति तत्काल जरूरत है तो चुनाव आयोग से अनुमति ली सकती है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और हरियाणा लोकसेवा आयोग (HPSC) की नौकरियों के परिणाम जारी करने और नियुक्तियों को लेकर संशय बना हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

हाईकोर्ट में चल रहा केस

हाईकोर्ट में इन भर्तियों को लेकर केस भी चल रहे हैं जबकि सरकार चाहती थी कि आचार संहिता से पहले ही पास होने वाले युवाओं को नौकरी मिल जाए. ऐसे में यह राहत भरा है कि नियुक्तियों पर आचार संहिता का कोई प्रभाव नहीं होगा. आयोग की तरफ से विभिन्न ग्रुपों का परिणाम जारी किया जाना है तथा अन्य ग्रुपों के लिए परीक्षाएं भी ली जानी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.