हरियाणा ने पंजाब के 9 विधायकों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत, जानें किस किस का नाम है शामिल

चंडीगढ़। विधानसभा परिसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री का घेराव और अभद्र व्यवहार करने वाले पंजाब के 9 विधायकों के खिलाफ हरियाणा सचिवालय ने शनिवार को थाने में शिक़ायत दर्ज करवाईं है. इस शिकायत में 9 विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है. बता दें कि इस मामले की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

POLICE DGP HARYANA

यह जांच दोनों प्रदेशों और यूटी चंडीगढ़ के संयुक्त अधिकारियों की कमेटी करेगी. विधानसभा सचिवालय में शुक्रवार को अध्यक्ष की ओर से बुलाई गई बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा , विधानसभा सचिव राजेंद्र नांदल और हरियाणा, पंजाब व यूटी के अधिकारी मौजूद रहे. इसमें 10 मार्च की घटना का विस्तृत ब्यौरा लिया गया. इस मामले पर 15 मार्च को हरियाणा विधानसभा के सदन में भी चर्चा होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.