BJP से अलग होते ही सरकार पर बरसे दुष्यंत चौटाला, किसानों के मुद्दों को लेकर खड़े किए सवाल

चंडीगढ़ | हरियाणा में BJP- JJP गठबंधन टूटने के बाद विपक्ष की भूमिका में आई जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की नई सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने प्रदेश सरकार को फसल मुआवजे को लेकर घेरते हुए कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि कई मामले ऐसे हैं, जहां किसानों की अनदेखी हो रही है.

dushant chautala

फसल मुआवजे को लेकर साधा निशाना

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले दिनों बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सरकार चुनाव आचार संहिता लगने से पहले मुआवजा राशि देने में विफल रही. अब किसानों को खराब फसलों के मुआवजे के लिए 90 दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि JJP की मांग की बावजूद भी नई हरियाणा सरकार ने समय पर मुआवजा राशि का भुगतान करने के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया. उन्होंने कहा कि जब हम गठबंधन सरकार में शामिल थे तो कभी किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ा था.

फसल खरीद प्रबंधन पर खड़े किए सवाल

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा की नई सरकार रबी फसल की सरकारी खरीद प्रबंधन पर अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाई है. सरसों की फसल मंडियों में पहुंचना शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है. किसान आज औने- पौने दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

यहां तक कि सरसों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा या भावांतर भरपाई योजना से कौन सी एजेंसी कैसे खरीद करेगी, यह भी तय नहीं हो पाया है. चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा भ्रमण करने की बजाय किसानों के हित में फसल खरीद प्रबंधन करने पर जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.