Haryana Mausam News: हरियाणा में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा के अधिकतम जिलों में इस समय मौसम साफ चल रहा है. सुबह से ही धूप निकलने के साथ शाम तक स्थिति एक ही जैसी रह रही है. वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक भी कई जिलों में दर्ज किया जा रहा है. आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने अपनी ताजा अपडेट में क्या कहा है…

BADALMOUSAMCLOUD

मौसम रहेगा परिवर्तनशील

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा में 25 मार्च तक मौसम परिवर्तन बने रहने की संभावना है. उसके बाद, बीच- बीच में आंशिक बादलवाई होगी. 24 मार्च को अधिकतर क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है. रात्रि तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है. इस दौरान पूरे दिन बीच- बीच में हवाएं भी चलती रहेंगी. फिलहाल, बरसात नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में 79 कमर्शियल प्रॉपर्टी की होगी ई- ऑक्शन, जानिए कौन लगा सकता है बोली और क्या हैं नियम?

बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बरसात की संभावना नहीं जताई है. ऐसे में किसानों के लिए यह राहत की खबर है. मौजूदा समय में सरसों की कटाई शुरू हो चुकी है. आने वाले दिनों में गेहूं की भी कटाई आरंभ हो जाएगी. ऐसे में बारिश ना ही हो तो अच्छा है. अगर बारिश होती है तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है .

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.