हरियाणा: BJP ने लोकसभा चुनावों को लेकर इलेक्शन इंचार्ज के नामों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | लोकसभा चुनावो को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो चुकी हैं. इसी क्रम में BJP ने अन्य राज्यों के अलावा हरियाणा में भी लोकसभा चुनावों को लेकर इलेक्शन के लिए इंचार्ज के नाम का ऐलान किया है. बीजेपी ने इलेक्शन इंचार्ज सतीश पूनिया को बनाया है. साथ ही, चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह को चुना है.

BJP

मौजूदा समय में बीजेपी ने 6 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. अभी लोकसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों की सूची जारी करना बाकी है. इसके लिए बीजेपी तैयारी में जुटी हुई है. जल्द ही, बाकी बचे प्रत्याशियों का भी ऐलान बीजेपी करेगी.

प्रदेश चुनाव प्रभारी / चुनाव सह-प्रभारी, वर्तमान दायित्व

राजस्थान : डॉ. विनय सहस्रबुद्धे- राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, विजया रहाटकर- प्रदेश सह प्रभारी, राष्ट्रीय मंत्री, प्रवेश वर्मा- पूर्व सांसद

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

हरियाणा : डॉ. सतीश पूनिया- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, सुरेन्द्र सिंह नागर-  राष्ट्रीय मंत्री, सांसद (राज्यसभा), प्रदेश सह-प्रभारी, हरियाणा

आन्ध्र प्रदेश : अरुण सिंह- राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद (राज्यसभा) विधायक, सिद्धार्थ नाथ सिंह- पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.