दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग ने जन्मा बच्चा, भाई के दोस्त ने किया घिनौना काम

हिसार । शहर के एक मोहल्ले की 16 वर्षीय नाबालिगा ने शनिवार रात को सिविल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया. उसने डिलीवरी के बाद बताया कि उसके भाई का दोस्त ही , उसके साथ दो साल से दुष्कर्म करता आ रहा था. पुलिस ने नामजद के खिलाफ दुष्कर्म करने,जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Rape

शहर के एक मोहल्ले की वृद्धा ने पुलिस को बयान देकर कहा कि शनिवार की रात को 10 बजे उसकी बेटी के पेट में दर्द होने लगा . उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. स्टाफ ने चेकअप के बाद बेटी को गर्भवती बताकर जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कर लिया. उसने कुछ देर बाद एक बेटे को जन्म दिया. पूछताछ में उसने बताया कि दो साल पहले भाई के दोस्त से दोस्ती हो गई थी.

वह राजगढ़ का रहने वाला है. परिजन जब घर से बाहर होते थे तब वह आता था ओर मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम करता था. वह दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. धमकी के डर से गर्भवती होने के बावजूद उसने अपनी जुबान नहीं खोली. पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.