हिसार । हरियाणा के जिले हिसार से शर्मिंदगी का एक मामला सामने आया है. हिसार के आदमपुर खंड के एक गांव में दादा द्वारा 9 वर्षीय पोती के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है. पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले फतेहाबाद के एक गांव के निवासी से हुई थी. जिससे उसके दो बच्चे हुए थे. लड़की 9 वर्ष की व लड़का 10 वर्ष का है. उसके पति का करीब 3 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था. पति के देहांत के बाद उसने आदमपुर खंड के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ शादी कर ली. वह अपने सास -ससुर से अलग रहती थी.
महिला ने बताया कि 12 मार्च को उसके ससुर ने यह कहकर घर पर बुलाया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, इसलिए मिलने के लिए आ जाओ. महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी को भी साथ लेकर गई थी. उसी रात को उसके ससुर ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. उसकी बेटी ने डर के मारे यह सारी बात अगले दिन उन्हें बताई. पुलिस ने नाबालिग की मां की शिक़ायत पर पोस्को एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
