गुरुग्राम के इन इलाकों में हो सकती है पानी की किल्लत, 36 घंटे बंद रहेगी सप्लाई

गुरुग्राम | हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है. शहर के कई क्षेत्रों में 36 घंटे जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के एक अधिकारी ने बताया कि बसई चौक से हीरो होंडा चौक तक बरसाती नाले का निर्माण कार्य के चलते 8 अप्रैल यानि आज सुबह 10 बजे से नौ अप्रैल की रात 10 बजे तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बसई और सेक्टर- 16 बूस्टिंग स्टेशन से पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी.

Water

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान गांव बसई, कादीपुर, सिरहौल, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदरपुर, डूंडाहेड़ा, सुखराली, गोशाला बूस्टर, सेक्टर- 37 व 34, सिविल लाइंस, हंस एन्क्लेव सेक्टर- 10A, सेक्टर- 14, सेक्टर- 16,17 18, सेक्टर- 15 A व B और दो, सेक्टर- 27, 28, 29, सेक्टर- 30, 31 और 32 में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी.

इसके अलावा सेक्टर- 38, 39, 40, 41 और 43, सेक्टर- 45, 46 (आंशिक), DLF Phase 1- 4, साइबर सिटी तथा उद्योग विहार Phase 1और 2 के अलावा साउथ सिटी- 1, सुशांत लोक- वन और MG रोड़ क्षेत्र में पानी नहीं आएगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

गर्मी के सीजन की शुरुआत के साथ ही शहर में पानी की खपत बढ़ रही है. चंदू बुढ़ेड़ा और बसई प्लांट की क्षमता 570 एमएलडी है, जबकि शहर में पानी की मांग 550 एमएलडी से ऊपर पहुंच गई है. ऐसे में 36 घंटे के लिए पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.