शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से शुरू हुए इन तीन राशि के जातकों के अच्छे दिन, करियर में मिलेंगी अपार सफलता

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. शनि देव 7 अप्रैल को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. बता दें कि इस नक्षत्र पर गुरु ग्रह का आधिपत्य माना जाता है, ऐसे में शनि के गुरु के नक्षत्र में परिवर्तन की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में भी तरक्की मिलने वाली है.

Shani Dev 1

7 अप्रैल से शुरू हुए अच्छे दिन

धनु राशि: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं, शनि देव ने इस राशि के तीसरे भाव में भ्रमण किया है. इस राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होने वाली है. साथ ही, इस समय आप जो भी फैसला लेंगे. आपके परिवार के लोग उसकी खूब सराहना करने वाले हैं. अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको लाभ होगा. आपको इस समय भाई- बहनों का सहयोग मिलने वाला है.

कुंभ राशि: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होंगे, शनि देव आपकी राशि में ही भ्रमण कर रहे हैं. इस वजह से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नौकरी- पेशा लोगों के भी रुके हुए काम अब बनने वाले हैं. आपको मनचाही तरक्की और प्रतिष्ठा मिलेगी, करियर में बिजनेस से जुड़ी यात्राएं भी कर सकते हैं, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. शनि देव आपकी गोचर कुंडली के चौथे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं, ऐसे में आपको भौतिक- सुखों की प्राप्ति होगी. वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. योजना में निवेश करने से आपको बंपर लाभ मिलेगा, धन- लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस समय आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.