13 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेंगे सूर्योदय, इन 4 राशि के जातकों की बल्ले- बल्ले

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. अभी गुरु की राशि मीन ग्रह में सूर्य गोचर कर रहे है. बता दे कि 13 अप्रैल को सूर्य मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे. इस राशि परिवर्तन का प्रभाव भी सभी राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से दिखाई देने वाला है. सूर्य देव 13 अप्रैल को देर रात 9:40 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, इससे 4 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

सूर्य के गोचर से चमकेगा इन जातकों का भाग्य

ग्रहों के राशि परिवर्तन को हमेशा से ही ज्योतिष शास्त्र में काफी खास माना जाता है, सूर्य देव के मेष राशि में गोचर करने की वजह से कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा.

मेष : सूर्य देव मेष राशि में उच्च स्थान पर होते हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा. सरकारी नौकरी मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं, जल्द ही निजी कंपनी में प्रमोशन हो सकता है.

वृश्चिक : सूर्य के गोचर की वजह से वृश्चिक राशि के लोगों को भी अब चुनौतियों से राहत मिल जाएगी, इस समय आपके काम को पहचान मिलेंगी. इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिलने वाला है, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से आपको छुटकारा मिल जाएगा. शत्रुओं पर विजय मिलेगी, सूर्य के गोचर की वजह से यात्रा के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. शनिवार के दिन बुजुर्गों और गरीबों को खाना खिलाए.

मिथुन : सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से मिथुन राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है, आपकी इनकम में इजाफा होगा. इस राशि के जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा.

सिंह : वही, सिंह राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्दी आपको रुका हुआ धन मिल सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.