50 सालों के बाद मीन राशि में बन रहा त्रिग्रही राजयोग, शुरू हुए इन 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बता दें कि 9 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस राशि में पहले से ही धन के दाता कहे जाने वाले शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य देव उपस्थित है. इन तीनों के एक साथ होने से त्रिग्रही योग बन रहा है. यह योग लगभग 50 सालों के बाद बन रहा है, जिससे 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

शुरू हुए जातकों के अच्छे दिन

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को त्रिग्रही योग से विशेष लाभ मिलने वाला है, यह योग इनकी राशि के धन और वाणी भाव पर बन रहा है. ऐसे में आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा, अब आपके सभी काम बनने वाले हैं. धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं, नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की तलाश खत्म हो सकती है.

मिथुन राशि: त्रिग्रही योग के बनने से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, इस समय काम- कारोबार में खूब तरक्की मिलेगी. जल्द ही, नौकरी- पेशा लोगों को भी नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक रूप से आप स्वयं को ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे, स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहने वाला है.

मीन राशि: त्रिग्रही योग के बनने से इस राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा, आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि होने वाली है. आपको एक से ज्यादा कमाई के अवसर मिलेंगे, अविवाहित लोगों के लिए भी रिश्ता आ सकता है. इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.