हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, संचालित होगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. हर साल की तरह इस साल भी गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा 3 स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इन ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी साझा की है.

RAIL TRAIN

ओखा- दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09523, ओखा- दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल से 25 जून तक (10 ट्रिप) ओखा से मंगलवार को 10 बजे रवाना होकर बुधवार को 10.20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09524, दिल्ली सराय रोहिल्ला- ओखा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल से 26 जून तक (10 ट्रिप) दिल्ली से बुधवार को 13.20 बजे रवाना होकर गुरूवार को 15.50 बजे ओखा पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते ये ट्रेन द्वारका, खामभलिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेन्द्रनगर, वीरमगांव, महेसाना, उंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली केंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

साबरमती- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09489, साबरमती- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल को (1 ट्रिप) साबरमती से 18.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09490, गोरखपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल को (10 ट्रिप) गोरखपुर से दो बजे रवाना होकर अगले दिन साढ़े 6 बजे साबरमती पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जेवर एयरपोर्ट के बीच बनेगी अंडरग्राउंड टनल, सफर होगा सिग्नल फ्री

भगत की कोठी-सर एम. विश्वेसरिया टर्मिनल बेंगलुरू ट्रेन

ट्रेन नंबर 09809, भगत की कोठी- सर एम. विश्वेसरिया टर्मिनल बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन 21 और 27 अप्रैल को (2 ट्रिप) भगत की कोठी से 05.15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 23.30 बजे सर एम. विश्वेसरिया टर्मिनल बेंगलुरू पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन नंबर 09810, सर एम. विश्वेसरिया टर्मिनल बेंगलुरू-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 23 और 29 अप्रैल को (2 ट्रिप) सर एम. विश्वेसरिया टर्मिनल बेंगलुरू से 16.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 12.40 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.