कैथल | पूर्व की हरियाणा सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के एक नेता चौतरफा प्रशंसा के पात्र बने हुए हैं। उन्होंने एक बेहद प्रेरणादायक और मानवता की मिसाल पेश करने वाला कार्य किया है जिसे हर कोई सराहते नहीं थक रहा है। जो कोई भी इस खबर को सुन रहा है, वो बस तारीफ करते हुए यही कह रहा है कि हर नेता को इससे प्रेरित होकर मानवता की भलाई के लिए काम करने चाहिए।

किडनी मरीज को दिया आर्थिक सहयोग
JJP पार्टी के पूर्व में कैथल विधानसभा प्रत्याशी रहे और वर्तमान में हल्का प्रधान संदीप गढ़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य हैं। अपनी नेक कमाई से उन्होंने एक गंभीर बीमारी से पीड़ित युवक को जीने की नई आस प्रदान की है। उन्होंने इंसानियत की बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए कुतुबपुर गांव के रहने वाले संदीप संधु पुत्र पाला राम की 1 लाख 80 हजार रुपए से आर्थिक मदद की है।
बता दें कि संदीप संधु पिछले काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहा है। उसकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय होने के कारण इलाज का खर्च उठाना बेहद मुश्किल होता जा रहा था। जैसे ही इस बात की भनक JJP नेता संदीप गढ़ी को लगी तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने परिवार को 1.80 लाख रुपए की आर्थिक मदद सीधे पीड़ित परिवार को सौंपी ताकि संदीप संधु का इलाज सुचारू रूप से चलता रहें।
समाज सेवा से पुराना नाता
आपको बता दें कि JJP नेता संदीप गढ़ी का समाज सेवा से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी एक गांव में आग लगने से किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी तब भी उन्होंने इस संकट की घड़ी में हाथ आगे बढ़ाते हुए किसानों को लाखों रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई थी। आज भी जब एक युवा ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है तो संदीप गढ़ी का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई उनके दरियादिल स्वभाव की सराहना कर रहा है।
वहीं, पीड़ित परिवार ने भी JJP नेता संदीप संधु का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने बेटे के इलाज में आर्थिक मदद मिलेगी। हमारा बेटा लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। इलाज में लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत है नहीं कि लगातार खर्च उठाते रहें। ऐसे में इस तरह के आर्थिक सहयोग से निश्चित रूप से राहत पहुंचेगी।