मीन राशि में हुई मंगल और राहु की युति, बढ़ गई इन 3 राशियों की परेशानियां

ज्योतिष | 23 अप्रैल को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. बता दे कि यहां पर पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति को ज्यादा अच्छा नहीं माना जा रहा है. इस दौरान एक विशेष योग भी बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. हम अंगारक योग की बात कर रहे हैं. इस दौरान से तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Rashi Grah

इन राशि के जातकों की परेशानियां

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए अंगारक योग काफी अशुभ साबित हो सकता है, यह योग आपके इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है. इस वजह से आपको पारिवारिक मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आपके दांपत्य जीवन में भी परेशानियां बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, इसीलिए आपको काफी धैर्य से काम लेना चाहिए.

तुला राशि: अंगारक योग का बनना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, यह योग आपकी राशि के छठे भाव में बन गया है. ऐसे में आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अगर आपका कोई पुलिस और कोर्ट केस चल रहा है तो आपको हार का भी सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, इच्छा शक्ति में भी कमी आ सकती है. इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की आवश्यकता है.

सिंह राशि: अंगारक योग का बना इस राशि के जातकों के लिए काफी हानिकारक रहने वाला है. बता दें कि यह योग आपकी गोचर कुंडली के अष्टम स्थान पर बन गया है, ऐसे में आप गुप्त रोग की वजह से परेशानी में आ सकते हैं. फिजूल खर्ची भी बढ़ सकती है, इस समय आप कोई भी बड़ा खर्च करने से बचे, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. किसी को भी इस समय धन उधार ना दे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.