हरियाणा के राजनैतिक गलियारे से दुखद खबर, हार्ट अटैक से निर्दलीय विधायक की मौत

 गुरुग्राम | हरियाणा में मतदान के दिन राजनीतिक गलियारे से एक दुखदाई खबर सामने आई है. सूबे की बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद (Rakesh Daultabad) का निधन हो गया है. आज सुबह साढ़े 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है.

Mp Breaking

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे राकेश दौलताबाद को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

बीजेपी को दिया था समर्थन

गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक चुने जाने पर राकेश दौलताबाद ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया था. हालांकि, उस समय बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी, लेकिन उनका साथ हमेशा बीजेपी के साथ बना रहा था.

यह भी पढ़े -  HKRN Jobs: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

सुर्खियों में छाए थे राकेश

कोराना काल के दौरान आधारभूत सुविधाओं में शामिल बिजली, सड़क, पानी, जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद ने अनूठी पहल की थी. उन्होंने ऐलान किया था कि उनके क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवर और सड़क विभाग से जुड़े कार्यों में अच्छे काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 लाख रुपए बतौर इनाम दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.