हरियाणा के गुरुग्राम से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला गया रूट; रद्द रहेगी वंदे भारत

गुरुग्राम | हरियाणा (Haryana) में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया है कि गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है. गुरुग्राम रेलवे स्टेशन (Gurugram Railway Station) से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें 9 जून को रूट डायवर्ट से संचालित की जाएगी.

Vande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन रहेगी रद्द

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर विकास कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से आंशिक रूप से रद्द रहने के कारण काफी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसी कड़ी में अजमेर से चंडीगढ़ के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नंबर 20977/ 78 आने वाली 9 जून को रद्द रहेगी. वहीं, पूजा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12414 आने वाली 8 जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक संचालित होगी. यह ट्रेन खातीपुरा- अजमेर रेलवे स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 12413 अजमेर- जम्मूतवी रेल सेवा 9 जून को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और यह ट्रेन अजमेर- खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी. वहीं, अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12015 नई दिल्ली- अजमेर रेल सेवा नौ जून को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक संचालित होगी. यह ट्रेन खातीपुरा- अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के पटौदी को मिला 3 नई सड़कों का तोहफा, किसानों को भी मिली बड़ी सौगात

इसके अलावा, ट्रेन नंबर 12016, अजमेर- नई दिल्ली रेल सेवा 9 जून को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अजमेर- खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी. ऐसे में इन ट्रेनों में अजमेर या जयपुर तक टिकट करवा चुके यात्रियों को खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के इंतजाम अपने स्तर पर ही करने होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.