हरियाणा में इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, चुनाव आयोग देगा 15 लाख रूपए मुआवजा

सोनीपत | हरियाणा (Haryana) में लोकसभा चुनावों के लिए 25 मई को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है, लेकिन इस दिन आई एक दुखदाई खबर ने सभी के ह्रदय को विचलित कर दिया है. यहां दिल्ली से सटे सोनीपत (Sonipat) में चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

Dead Body

मतदान केंद्र पर जाते समय बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव गंगाना निवासी  विरेंद्र की सोनीपत के गांव सेरसा जाटी चुनावी ड्यूटी में लगी थी. शुक्रवार देर शाम मतदान केंद्र में जाते समय बस में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी. इसके बाद, उन्हें इलाज के लिए सोनीपत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

मृतक विरेंद्र शिक्षा विभाग में सोनीपत के गांव पुगथला में स्थित सरकारी स्कूल में बतौर क्लर्क के पद पर कार्यरत था. निजी अस्पताल में मौत के बाद पुलिस ने उनके शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़े -  यात्रियों के लिए खुशखबरी, सोनीपत-बरेली डायरेक्ट बस रूट पर तेजी से बढ़ा काम

15 लाख रूपए मिलेगी आर्थिक सहायता

हरियाणा के चुनाव निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सोनीपत से चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत की खबर सामने आई है. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से मृतक कर्मचारी की मौत पर 15 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.