खाटूश्याम भक्तों के लिए जरुरी खबर, इस दिन बंद रहेंगे शीश के दानी के दर्शन; यहां पढ़े अपडेट

नई दिल्ली | अगर आप भी खाटूश्याम जी (Khatu Shyam) के भक्त हैं और शीश के दानी के दर्शनों के लिए जाने की सोच रहे हैं, तो आज की खबर आपके लिए अहम हो सकती है. दरअसल, श्याम जी के मंदिर के कपाट बंद होने जा रहे हैं. इस संबंध में मंदिर कमेटी की तरफ से आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है. इसमें कमेटी द्वारा मंदिर के कपाट बंद किए जाने के कार्यक्रम की जानकारी दी गई है.

Khatu Shyam Mandir

इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

बता दें की हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए मंदिर आते है. दूर दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व उन्हें पूर्व सूचना देते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों से अपील करते हुए कहा गया है कि दिनांक 10 जून को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा पूजा व तिलक के कारण मंदिर के कपाट बंद रहेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

इसलिए 9 जून 2024 को रात 10 बजे से 10 जून 2024 शाम 5 बजे तक श्याम प्रभु के दर्शन आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे. कमेटी द्वारा अपील की गई है कि श्रद्धालु इस अवधि के उपरांत ही दर्शनों के लिए आए

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts