कच्चे सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर, इतने कर्मचारी हुए पक्के

चंडीगढ़ । हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सफाई कर्मचारियों से किए हुए वादों को निभाया है. वादे को निभाते हुए उन्होंने 42 कच्चे सफाई कर्मचारियों को पे -रोल पर रख, उन्हें सर्टिफिकेट दिया है.

SAFAI

गृहमंत्री ने निभाया कर्मचारियों को किया हुआ वादा 

बता दें कि अंबाला छावनी के नगर परिषद में 42 कच्चे सफाई कर्मचारी ठेकेदार के जरिए अपनी सेवाएं दे रहे थे. हर महीने तनख्वाह ना मिलने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. जिसकी वजह से यह कर्मचारी आंदोलन पर रहते थे. अब इन कर्मचारियों की परेशानियों को खत्म करते हुए,  नगर परिषद ने इन्हें अपने पे-रोल पर रख लिया है. अब इनकों तनख्वाह कोई ठेकेदार नहीं देगा, बल्कि नगर परिषद देगी. ऐसा करने से कर्मचारियों को काफी फायदा होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.