गुरुग्राम में एक सप्ताह तक बंद रहेगा पालम विहार रोड़, इन वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने बताया कि सेक्टर- 5 चौक से पालम विहार के कृष्णा चौक की तरफ जाने वाले रूट पर एक सप्ताह तक ट्रैफिक आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी. ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है.

Smart Sadak Road

एक सप्ताह बंद रहेगी सड़क

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेशानुसार पालम विहार रोड़ पर गहरे सीवर का निर्माण कार्य किया जाएगा. इसके चलते शनिवार 15 जून यानि आज शाम 7 बजे से 23 जून सुबह 7 बजे तक सेक्टर- 5 चौक से कृष्णा चौक तक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी.

इन रूट्स का करें इस्तेमाल

जेई निशुपाल गुलिया ने बताया कि पालम विहार रोड़ पर सीवर कार्य के चलते सेक्टर- 5 से कृष्णा चौक तक पालम विहार रोड़ की दोनों साईड पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतः पाबंदी लगाई जाएगी. उन्होंने बताया कि गुरुग्राम से नजफगढ़ की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर- 5 चौक से दौलताबाद फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में चलती बोलेरो के बोनट पर बैठकर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल

इसी प्रकार नजफगढ़ से गुरुग्राम आने वाले वाहन कृष्णा चौक से रेजांगला चौक की ओर जाने वाले वैकल्पिक रूट से आगे बढ़ सकते हैं. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि पालम विहार C- 2 ब्लॉक में जाने वाले वाहन चालकों को कृष्णा चौक से ही ब्लॉक के अंदर जाना होगा. इसके अलावा, वह सराय अलावर्दी में बने अंडरपास का प्रयाेग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं. वहीं, अशोक विहार व आसपास एरिया के लोग भी रेलवे रोड़ का उपयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.