प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने की तैयारी में सरकारी स्कूल, रैंकिंग के बाद होंगे अहम बदलाव

पंचकूला । हरियाणा के सरकारी स्कूलों को केन्द्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत अनुकूल बनाने की तैयारी है. प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले सालों में बच्चों का रुझान निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों की तरफ बढ़े. इसी संकल्प के साथ सरकार मौजूदा सरकारी स्कूलों में हर तरह के बदलाव की तैयारी में है. इस बदलाव के तहत पहले स्कूलों की रैंकिंग होगी, ताकि उनमें छोटे- बड़े हर तरह के बदलाव कर नई शिक्षा नीति के तहत अनुकूल बनाया जाएं. इससे बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत नहीं आएगी और अभिभावकों को भी अपने बच्चों के अच्छे स्कूल में पढ़ने का संतोष रहेगा.

SCHOOL STUDENT

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर शिक्षा निदेशालय ने अपनी प्रकिया शुरू कर दी है. शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर इस प्रक्रिया की हर पल की जानकारी ले रहे हैं. केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों को वर्ष 2030 तक नई शिक्षा नीति लागू करने के आदेश दिए हैं.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

बदलाव के लिए सरकार कराएगी मौजूदा सरकारी स्कूलों की रैंकिंग

हरियाणा में इस समय कुल मिलाकर चौदह हजार चार सौ स्कूल चल रहे हैं. निजी स्कूलों से पहले सरकार ने अपने स्कूलों की रैंकिंग करवाने तथा इनमें बदलाव करने का फैसला किया है. शिक्षा निदेशालय के नेतृत्व में काम करने वाली अलग-2 कमेटियों द्वारा सरकारी स्कूलों को ग्रीन,येलो तथा रेड श्रेणी में डिवाइड किया जाएगा. इन कमेटियों में स्कूल प्रबंधक, अभिभावक, एनसीईआरटी के प्रतिनिधि तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिनिधि शामिल हैं. यह श्रेणियां इन स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं एवं परीक्षा परिणाम पर आधारित होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.