द्वारका एक्सप्रेसवे के आर- पार जाना हुआ आसान, आमजन के लिए खोला गया ये अंडरपास

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) की एक साइड से दूसरी साइड यानि आर- पार जाने के लिए बनाए गए अंडरपास को आमजन के लिए खोल दिया गया है. इस अंडरपास के निर्माण से पालम विहार के Phase- I और ll के साथ आसपास की सोसायटियों के लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी.

Dwarka

बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली एलएनटी कंपनी ने इसका निर्माण पहले ही कर लिया था, लेकिन इसकी सफाई आदि का काम पेंडिंग पड़ा था. इसको लेकर न्यू पालम विहार के यूनाईटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन (URF) के संयोजक राकेश राणा ने एलएंडटी कंपनी के प्रॉजेक्ट मैनेजर संतोष शुक्ला से मुलाकात कर अंडरपास को चालू कराने का अनुरोध किया था. जिसके बाद इस अंडरपास को आमजन के लिए खोला गया है.

अतिरिक्त दूरी तय करने से मिलेगा छुटकारा

राकेश राणा ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण से न्यू पालम विहार Phase- 2 का अधिकतर एरिया न्यू पालम विहार Phase- I से कट गया था. इससे न्यू पालम विहार के दोनों फेज के लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवाजाही के लिए 2 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

इसके अलावा, ब्रिक्स लुंबनी, विंड चेंट, एक्सपीरियन और उपवन सोसायटी के लोगों को भी उस साइड से इस साइड आने के लिए बजघेड़ा अंडरपास के नजदीक पूरी डिप्लोमेटिक ग्रीन सोसायटी के सामने से यू- टर्न लेकर आना पड़ता था, लेकिन अब इस अंडरपास के खुलने से लोग सीधी आवाजाही कर सकेंगे और उनका सफर कुछ ही मिनटों में तय हो सकेगा. इसके खुलने से यहां बसी सोसायटियों के करीब 50 हजार लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.