30 जून को कुंभ राशि में वक्री होंगे शनि देव; मेष, वृषभ और कुंभ राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. शनि देव (Shani Dev) व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. 30 जून को शनि देव वक्री होने जा रहे हैं, मतलब वह उल्टी चाल चलने वाले है. 30 सालों के बाद शनि देव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में वक्री चाल चलने वाले हैं. इसका प्रभाव लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलेगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Jyotishi

30 जून से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि: शनि देव की वक्री चाल से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, शनि देव आपके इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे है. इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा. निवेश करने से भी आपको लाभ मिलने वाला है. अगर आपका पैसा कहीं पर फंसा हुआ है, तो वापिस आने की भी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. आय के आपको नए सोर्स मिलने वाले हैं.

वृषभ राशि: शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में वक्री होने जा रहे हैं, इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. नौकरी-  पेशा लोगों को भी जबरदस्त लाभ मिलने वाला है. करियर में आपको कई उपलब्धियां मिलेगी, प्रोफेशनल लाइफ काफी बढ़िया रहेगी. धन- प्राप्ति के भी नए मार्ग खुलने वाले हैं.

कुंभ राशि: शनि देव इस राशि के लग्न भाव में वक्री होने जा रहे है, इस दौरान आपकी जीवन शैली में सुधार आएगा. आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे, मान- सम्मान की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहने वाले हैं, इस दौरान आपको पार्टनरशिप में काम करने का मौका मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.