मोबाइल टावर लगाने के नाम पर नियाणा गांव के युवक ने लगाया लाखो का चुना

हांसी । मोबाइल टावर लगाने के नाम पर आएं दिन लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में बास पुलिस ने एक और युवक पवन निवासी नियाणा को गिरफ्तार किया है. जिसको कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. जिले के गांव नियाणा निवासी पवन पुत्र जिले सिंह टावर लगवाने के बहाने गांव भकलाना में अपने साथियों के साथ पूर्व सरपंच रणबीर सिंह के घर पहुंचा.

hansi news today

उसकी जमीन पर टावर लगवाने व घर के एक सदस्य को नौकरी दिलवाने की एवज में वह अलग-अलग समय में 8 लाख 35 हजार रूपए ले गया. पैसे देने के बाद भी जब रणबीर की जमीन पर टावर नहीं लगा तो उसने नियाणा निवासी पवन से सम्पर्क किया तो उसने रणबीर के फोन उठाने ही बंद कर दिये. रणबीर ने इसकी सूचना बास पुलिस चौकी में दी. पुलिस ने मामला दर्ज होते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.

पुलिस ने दबिश देकर पवन को उसके गांव नियाणा से ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. जिसके बाद आरोपी पवन को वीरवार को हांसी कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.