अब बिस्किट और नमकीन बनाने में इस्तेमाल होगा हरियाणा का बाजरा

नई दिल्ली । हरियाणा प्रदेश का बाजरा अब पारले -जी बिस्किट और नमकीन बनाने में इस्तेमाल होगा. इसे लेकर प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने रविवार को नई दिल्ली में पारले -जी बिस्किट के रीजनल हेड जितेंद्र बक्शी से मुलाकात की और हरियाणा से बाजरा खरीदकर उसके बिस्किट व अन्य प्रोडक्ट बनाने के बारे में चर्चा की.

Anaj Mandi

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने खरीफ सीजन के दौरान 7.76 लाख मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की है. मनोहर लाल ने बताया कि दोनों कम्पनियो के रीजनल हेड से मुलाकात सकारात्मक रहीं हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बाजरा की उपयोगिता के कारण इसकी डिमांड बढ़ रही है. बाजरा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़े -  भारत का अनोखा गांव जहां नहीं लगते घरों में ताले, न ही हुई कभी कोर्ट- कचहरी; दिखती है सतयुग की झलक
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.