हरियाणा सरकार की इस योजना से शहरी लोगों की हुई बल्ले- बल्ले, मिलेंगे अनगिनत फायदे

गुरुग्राम | हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने वीरवार को 5 हजार लोगों को मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए. इस योजना के तहत, ऐसे व्यापारियों को कलेक्टर रेट पर उनकी सम्पत्ति का मालिकाना हक़ मिल जाएगा जो 20 साल से अपना व्यापार चला रहे हैं. साथ ही, लाल डोरा क्षेत्र के लोगों की संपत्ति के मालिकों को भी लाभ मिलेगा.

CM Nayab Singh Saini

लोगों को मिलेंगे बड़े फायदे 

मानेसर में आयोजित रजिस्ट्री वितरण एवं शहरी लाल डोरा सम्पत्ति प्रमाणपत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से लोग लाल डोरा की समस्या से पीड़ित थे. कोर्ट में भी मामले चले और लोगों में भय पैदा हो गया था. चाहकर भी कोई संपत्ति नहीं बेच सकता था और न ही इस पर लोन मिलता था लेकिन अब प्रदेश सरकार ने इस समस्या का समाधान करते हुए आम जनता को भयमुक्त कर दिया है.

जमीन का मिलेगा मालिकाना हक

सीएम नायब सैनी ने कहा कि कि हमने 2019 में चुनावी घोषणापत्र में संपत्ति का मालिकाना हक देने का वादा किया था. उन्होंने कहा कि लाल डोरा के अंदर स्थित संपत्तियों में से प्रदेश भर में लगभग दो लाख नागरिकों को संपत्ति का लाभ मिला है. आज के बाद उनकी संपत्ति से उन्हें कोई नहीं हटा सकता है.

यह भी पढ़े -  द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, जानें क्या रहेगा रूट

उन्होंने कहा कि इस योजना से लोगों को अपनी संपत्ति के कानूनी दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जोकि उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. लोग बैंक से लोन लेकर घर बना सकेंगे. इसके तहत, वे लाल डोरा में आने वाली जमीन की रजिस्ट्री करवा सकेंगे. इससे मालिकाना हक को लेकर होने वाले जमीनी झगड़े खत्म होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.