गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के शूटर ने चंडीगढ़ एसएसपी कुलदीप चहल को दी फेसबुक के माध्यम से धमकी

चंडीगढ़ । बदमाशों  के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वो पुलिस अफसरों को भी सरेआम चेतावनी दें रहें हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है , चंडीगढ़ से जहां गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के शूटर ने एसएसपी कुलदीप चहल को फेसबुक पर खुलेआम धमकी दी है.

SSP KULDEEEP CHAHAL

सोशल मीडिया फेसबुक पर मनी शूटर ने लिखा है आप सभी को पता है कि अपने भाई लारेंस बिश्नोई को चंडीगढ़ लाने की तैयारी हो रही है, पर भाई को इस बात की आंशका है कि ये लोग उसका एनकाउंटर न कर दे. उन्होंने लिखा कि अगर हमारे भाई को कुछ भी हुआ तो ये समझ लेना कि उसका बदला कितना ख़तरनाक होगा,ये तुम सोच भी नहीं सकते. उन्होंने इस पोस्ट के साथ एसएसपी कुलदीप चहल की फोटो भी अपलोड की हैं.

यूटी पुलिस शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर गोलियां बरसाने समेत फिरौती के दो अन्य केसों में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से पुछताछ करना चाहती है. इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने हलफनामा भी दायर किया हुआ है. बताया जा रहा है कि सितंबर 2020 तक शहर में हुई चार बड़ी वारदातों में लारेंस बिश्नोई का नाम सामने आया है. सभी मामलों में प्रोडक्शन वारंट के दौरान लारेंस बिश्नोई से पुछताछ की जानी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

वहीं लारेंस बिश्नोई ने भी चंडीगढ़ पुलिस के प्रोडक्शन वारंट पर आने से बचने के लिए पहले ही पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी. उसने अपनी दायर याचिका में कहा है कि उसे शक है कि जैसे कानपुर मुठभेड़ में विकास दुबे को मारा गया, वैसे ही उसका भी फर्जी एनकाउंटर हो सकता है.
वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने भी अपना जबाब दायर करते हुए कहा है कि लारेंस को वीडियोग्राफी कर कड़ी सुरक्षा में लाया जाएगा. गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई इस समय राजस्थान की अजमेर जेल में बंद हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.