अगस्त महीने में होगा चतुर्ग्रही योग का निर्माण; धनु, वृश्चिक और सिंह राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. इस दौरान त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का भी निर्माण होता है. अगस्त के महीने में ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने जाने वाले बुध और ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि में विचरण करने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

यहां पर पहले से ही धन के दाता शुक्र और चंद्र ग्रह मौजूद है, ऐसे में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. इस दौरान कुछ राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

सिंह राशि: इस राशि के लग्न भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है, लंबे समय से जो काम रूके हुए थे अब वह बनने वाले हैं. करियर में उन्नति और सैलरी में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं, आप अपनी इच्छाओं की भी पूर्ति करने वाले हैं.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना काफी अच्छा रहने वाला है, चतुर्ग्रही योग के बनने से आपको विशेष लाभ मिलने वाला है. टारगेट को लेकर आप पूरी तरह फॉक्स नजर आएंगे. इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं, नौकरी -पेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है. धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा.

वृश्चिक राशि: चतुर्ग्रही योग का बना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, यह योग आपके गोचर कुंडली के कर्म भाव में बनने जा रहा है. इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी, धन कमाने के भी आपको कई बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, अगर आप कारोबारी है तो धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.