हरियाणा में द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी हाइवे, यहां पर बनेगा फ्लाईओवर

गुरुग्राम | हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में साईबर सिटी गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी हाइवे से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण से दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों का पटौदी और रेवाड़ी जाना आसान हो जाएगा.

Dwarka

NHAI ने शुरू किया निर्माण कार्य

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और मार्च 2025 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बता दें कि करीब 46 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी हाइवे का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस पर 900 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी.

यहां पर बनेगा फ्लाईओवर

द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर- 88A और 88B के बीच से यह हाइवे गुजर रहा है, जो आगे रेवाड़ी तक जाता है. NHAI ने सेक्टर- 37D स्थित रॉयल ग्रीन रियलिटी कोर्ट यार्ड से द्वारका एक्सप्रेसवे के ऊपर से गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी हाइवे को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई थी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्रामवासियों को सीवर ओवरफ्लो से मिलेगा छुटकारा, 270 करोड़ की योजना तैयार

अधिकारी ने कही ये बात

द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी हाइवे को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है. इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 183 मीटर होगी. हाइटेंशन लाइन को स्थानांतरित करने का आग्रह एचवीपीएन से किया गया है- योगेश तिलक, NHAI परियोजना अधिकारी

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.