ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को लेकर हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का बड़ा ऐलान, इस खास पद की दी जिम्मेदारी

सोनीपत | पेरिस में आयोजित हो रहे ओलंपिक गेम्स (Paris Olympic 2024) में हरियाणा की बेटी मनु भाकर (Manu Bhaker) ने ऐतिहासिक 2 पदक जीतकर प्रदेश के साथ देश का नाम विश्व पटल पर चमका दिया है. ऐसे में अब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हरियाणा के कुलपति अशोक कुमार ने मनु भाकर को संस्थान का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की है.

manu bhaker

ओलिंपिक में झटका दूसरा पदक

बता दें कि भारत की तरफ से दिग्गज निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए एक ही ओलंपिक में दूसरा पदक हासिल किया. ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई. उनके साथी सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया. इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने कांस्य पदक अपने नाम किया था.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ से खिलाड़ियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा नया खेल स्टेडियम

मनु को बनाएँगे यूनिवर्सिटी का ब्रांड एंबेसडर- कुलपति

मनु की जीत के बाद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति अशोक कुमार ने कहा, “हम उन्हें अपने संस्थान का एंबेसडर बनाएंगे. यह हमारे खिलाड़ियों और लड़कियों को बहुत प्रेरणा और ऊर्जा देगा.” इस बारे में बात करते हरियाणा राइफल एसोसिएशन के महासचिव अशोक मित्तल ने कहा कि मनु की उपलब्धि पर सबको गर्व है. स्वतंत्रता के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय एथलीट ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हों.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts