चरखी दादरी में कोर्ट पेशी भुगत कर वापिस आ रहे युवक, पर बाइक सवार युवकों ने चलाई गोलियां

चरखी दादरी । दादरी कोर्ट में पेशी भुगत कर घर वापस लौट रहे, कार सवार युवक पर बाइक सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. इस वारदात में कार सवार चंद्रपाल नामक युवक को दो गोलियां छूकर निकल गई. घायल को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जैसे ही इस घटना की जानकारी डीएसपी रामसिंह विश्नोई व पुलिस को मिली. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

Goli

बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक पर चलाई गोलियां 

दादरी के चरखी गेट निवासी करीब 40 वर्षीय चंद्रपाल अपने साथियों के साथ किसी मामले में पेशगी भुगतने के लिए दादरी के कोर्ट में गया था. 11:00 बजे पेशी भुगत कर वह अपने साथियों के साथ घर वापस आ रहा था. इसी बीच रास्ते में कुछ बाइक सवार आए. आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार को रुकवा लिया. कार सवार व उसके साथी इससे पहले कुछ कह पाते उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां शुरू कर दी. अचानक गोली चलने की वजह से कार में सवार चंद्रपाल व अन्य युवक पैदल ही भागने लगे. इस दौरान बदमाशों ने उनका पीछा किया.

हादसे में दो गोलियां चंद्रपाल के हाथ व पेट के साइड से छूकर निकल गई. घटना के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए. जिसके बाद चंद्रपाल को उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जानकारी मिलते ही दादरी डीएसपी रामसिंह विश्नोई,  दादरी सिटी थाना पुलिस व सीआईए टीम मौके पर पहुंची. दादरी सिटी थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि दादरी के मसूरी घाटी क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने कार सवार एक युवक पर गोलियां चलाई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.