छाता लेकर हो जाएं तैयार! हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बरसात, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

चंडीगढ़, Weather Update | पूरे अगस्त के महीने के दौरान ही हरियाणा में अबकी बार अच्छी खासी बरसात देखने को मिली. यह सामान्य से अधिक रही. केवल 5 जिलों को छोड़कर बाकी प्रदेश में अबकी बार सामान्य से अधिक बरसात दर्ज की गई. इसी बीच आज 22 अगस्त को भी मौसम विभाग द्वारा बरसात का अलर्ट जारी किया गया है.

Barish Weather

आज यहाँ होगी बरसात

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को यमुनानगर और करनाल में बारिश के आसार बताए गए हैं. इसके अलावा, 4 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में बरसात नहीं होगी. आज यहां मानसून निष्क्रिय रहेगा. बता दें कि पूरे अगस्त महीने के दौरान प्रदेश भर में 33% ज्यादा बरसात देखने को मिली. बीते 24 घंटों के दौरान 5 जिलों में बरसात देखने को मिली. सबसे अधिक बारिश रोहतक में 2.0 एमएम हुई. इसके अलावा सिरसा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र में भी बरसात देखने को मिली. इससे सामान्य तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

अब तक इतनी हुई बरसात

प्रदेश के 16 जिलों कैथल, करनाल, पंचकूला में सामान्य से आधी बरसात भी नहीं हुई. वहीं, जींद, हिसार, यमुनानगर, पलवल और रोहतक में सामान्य से 30% से कम बरसात हुई. नूंह में सामान्य से 63% और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 51% तक अधिक बरसात हुई. IMD के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त महीने में राज्य में 33% अधिक बरसात हुई. यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल और फरीदाबाद में सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts