हरियाणा विस चुनाव के लिए BSP ने जारी की 4 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, JJP छोड़कर आए नेता को हाथों- हाथ टिकट

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) की बिसात बिछना शुरू हो चुकी है. सभी राजनीतिक दलों का शीर्ष नेतृत्व मंथन कर जिताऊ उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

BSP

इससे पहले INLD की ओर से भी 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं. यानि गठबंधन के तहत दोनों दलों ने 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. बता दें कि गठबंधन के तहत हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 53 सीटों पर इंडियन नेशनल लोकदल और 37 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी.

BSP ने घोषित किए प्रत्याशी

बहुजन समाज पार्टी ने यमुनानगर जिले की जगाधरी विधानसभा सीट से दर्शन लाल खेड़ा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, अंबाला जिले की नारायणगढ़ विधानसभा सीट से 2 दिन पहले ही JJP छोड़कर आए हरबिलास सिंह को टिकट थमाया गया है. वो नारायणगढ़ से जजपा के हल्का अध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं और इस दौरान जमीनी स्तर पर रहते हुए उन्होंने लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

करनाल जिले की असंध विधानसभा सीट से बीएसपी ने गोपाल सिंह राणा को चुनावी रण में उतारा है. 2017 में पार्टी ज्वाइन करने वाले राणा पानीपत के रहने वाले हैं. पार्टी ने महेन्द्रगढ़ जिले की अटेली सीट से ठाकुर अत्तर सिंह लाल को उम्मीदवार बनाया है. पिछले चुनाव में उन्होंने अटेली विधानसभा सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए 37 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.