हरियाणा कांग्रेस में भी लिस्ट जारी होते ही मची भगदड़, इस नेता ने छोड़ी पार्टी

सोनीपत | हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) के लिए प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने कल देर रात 32 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन BJP की तरह ही कांग्रेस पार्टी में भी लिस्ट जारी होते ही बग़ावत और भगदड़ का खेल शुरू हो गया है. इस लिस्ट में सोनीपत लोकसभा सीट के अंतर्गत बरोदा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक इंदुराज भालू को फिर से प्रत्याशी बनाया है, लेकिन यहां से टिकट की दावेदारी पेश कर रहे कपूर नरवाल ने नाराजगी जाहिर की है.

CONGRESS

कांग्रेस से दिया इस्तीफा

बरोदा विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर कपूर नरवाल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आगामी फैसला लेने के लिए अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है. समर्थकों से राय- मशविरा के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया.

हुड्डा पर गद्दारी का आरोप

कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कपूर नरवाल ने कहा कि भुपेंद्र हुड्डा ने मेरे साथ गद्दारी की है. बरोदा उपचुनाव के दौरान हुड्डा ने मुझसे आम चुनाव में टिकट देने का वादा किया था. उन्होंने कहा था कि तुम्हें हर हाल में टिकट दी जाएगी, लेकिन उनकी राजनीतिक हत्या हुई है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

कपूर नरवाल ने कहा कि भुपेंद्र हुड्डा को वादाखिलाफी का जवाब जरूर दिया जाएगा. बरोदा हल्के की जनता हुड्डा से बदला लेगी. यहां के लोगों ने सदैव कांग्रेस पार्टी का साथ निभाया है, लेकिन हुड्डा की कार्यप्रणाली से लोगों में नाराजगी है. आने वाले समय में बरोदा हल्के से कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अपने समर्थकों से बातचीत कर नए राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.