2 अक्टूबर को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में भी देगा दिखाई

ज्योतिष | सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों को ही ज्योतिष के लिहाज से बेहद ही खास माना जाता है. आज की इस खबर में हम आपको इस साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी देने वाले हैं. आप यह भी जानना चाहते होंगे कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा, क्या वह भारत में दिखाई देगा. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है.

Grahan

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2024 में कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिसमें से पहला सूर्य ग्रहण और पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है. साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है. ग्रहण के दौरान आपको आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना दिखाई देती है. 2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9:13 मिनट से शुरू होकर 3:17  मिनट तक रहेगा यानी कि बलात्कार सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट तक रहने वाला है.

यह सूर्य ग्रहण रात के समय लगेगा, इस वजह से यह भारत में दिखाई नहीं देगा. इस ग्रहण के समय आसमान में रिंग ऑफ फायर यानी कि आपका एक छल्ला दिखाई देता है. वैज्ञानिकों के साथ- साथ कुछ लोगों को इस प्रकार की घटनाओं का बेसब्री से इंतजार रहता है.

कहां- कहां दिखाई देगा ग्रहण

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर, दक्षिणी दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अटलांटिक महासागर में दिखाई देने वाला है. क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां लागू नहीं होगा. ग्रहण के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यों पर रोक लग जाती है. वहीं, ग्रहण के कुछ घंटे पहले ही सूतक काल भी लग जाता है.

इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. जब सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा. उस समय सूर्य का करीब 86% बीच का हिस्सा चंद्रमा कवर कर लेगा. वैज्ञानिकों का कहना है कि रिंग ऑफ फायर का यह नजारा तकरीबन 7 मिनट 25 सेकंड तक रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.