Gold Price Today: सोना खरीदने वालो की बल्ले-बल्ले, आज फिर गिरे सोने के दाम

चंडीगढ़ । हरियाणा में लगातार सोने की कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को भी सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में गिरावट देखने को मिली. प्रदेश में पिछले 3 दिनों से सोने के दाम (Gold Rate Today in Haryana)  बढ़ रहे थे. लेकिन आज सोना एक बार फिर से सस्ता हुआ.

gold

हरियाणा के इन जिलों में सस्ता हुआ सोना

सर्राफा बाजार में 5 अप्रैल को सोने की कीमतों में ₹50 की गिरावट दर्ज की गई. गुरुग्राम में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹43,650 प्रति 10 ग्राम रही. 4 अप्रैल को यह कीमत ₹43,700 प्रति 10 ग्राम थी. वही 24 कैरेट सोने का रेट 45,840 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. 24 कैरेट गोल्ड के रेट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ. फरीदाबाद में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 43,670 रूपये प्रति 10 ग्राम रही. कल यह कीमत ₹43,680 रुपए प्रति 10 ग्राम थी .

यह भी पढ़े -  हरियाणा में कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी, कपास- बाजरा खेती पर मिलेंगे साढ़े 8 हजार रुपए

वही हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां भी आज सोने के दाम में वृद्धि हुई. 22 कैरेट सोने का दाम44,420 रूपये प्रति 10 ग्राम रहा. 4 अप्रैल को यह ₹44,410 प्रति 10 ग्राम था. सोने की कीमत में आज ₹10 की वृद्धि हुई. वही 24 कैरेट सोने की बात करें तो उसका रेट ₹48460 प्रति 10 ग्राम है. 4 अप्रैल को उसकी कीमत ₹48450 प्रति 10 ग्राम थी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.