दिल्ली- गुरुग्राम के बीच मरम्मत कार्य के चलते 2 महीने बंद रहेगी ये सड़क, सफ़र से पहले फटाफट देखें वैकल्पिक रूट्स

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली- गुरुग्राम के बीच आवागमन करने वालों को बता दें कि दिल्ली- जयपुर (NH- 48) की सर्विस लेन मरम्मत कार्य के चलते अगले 60 दिन यानि पूरे 2 महीने बंद रहेगी. ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

TREE ROAD 2

इस मरम्मत कार्य की वजह से IGI एयरपोर्ट के पास ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न रहेगी. इसके चलते गुरुग्राम से दिल्ली के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रूट्स का सुझाव दिया है. ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन, IGI एयरपोर्ट और अस्पताल जाने वाले लोगों को सुझाव दिया है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले.

यहां प्रभावित रहेगा ट्रैफिक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि NH-48 एनएसजी ऑफिस से महिपालपुर पेट्रोल पंप तक के बीच सर्विस लेन का सेंट्रल वर्ज की रेलिंग गिरने के कारण उसका मरम्मत कार्य शुरू किया गया है. जिसके चलते यह सर्विस लेन बंद रहेगी. इस मरम्मत कार्य को पूरा करने में 60 दिन का समय लगेगा. इससे गुरुग्राम से महिपालपुर के बीच ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. खासकर पीक आवर्स में यहां भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति से जूझना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

सर्विस लेन पर मरम्मत कार्य के दौरान दिल्ली- गुरुग्राम के बीच आवाजाही करने के लिए महरौली से गुरुग्राम वाया आया नगर बॉर्डर, पुराना गुरुग्राम से कापसहेड़ा से समालखा रोड, गुरुग्राम से द्वारका एक्सप्रेस वाया यशोभूमि द्वारका सेक्टर- 23 क्रांसिग जानकी चौक से द्वारका सेक्टर 8/ 9 T प्वाइंट सेक्टर- 7, गणपति चौक सेक्टर- 7, 9 से होते हुए सेक्टर- 1 के क्रांसिग से दाहिने मुड़कर पालम फ्लाईओवर के जरिए धौला कुंआ होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं.

इसके अलावा डाबड़ी- गुरुग्राम रोड- द्वारका फ्लाईओवर- द्वारका रोड़- स्टेशन रोड़- परेड रोड़ और गुरुग्राम- द्वारका एक्सप्रेस- यशोभूमि से महिपालपुर होते हुए धौला कुंआ पहुंचकर आगे का सफर पूरा कर सकते है. वहीं, IGI एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.