हरियाणा विस चुनाव के लिए JJP- ASP ने जारी की छठी लिस्ट, 13 प्रत्याशी किए घोषित

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां रफ्तार पकड़ चुकी है. आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है तो सभी पार्टियां प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करने में जुटी हुई है. बीजेपी और कांग्रेस सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं तो वहीं दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) भी अपने गठबंधन सहयोगी चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी (ASP) के साथ 13 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है.

JJP

13 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

  • JJP- ASP गठबंधन उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी
  • छठी सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा
  • JJP के 9 और ASP के 4 प्रत्याशियों का ऐलान
यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

JJP उम्मीदवार

  • करनाल – जितेंद्र रायल
  • पानीपत शहर – रविंद्र मिन्ना
  • खरखौदा – रमेश खटक
  • नरवाना – संतोष दनौदा
  • उकलाना – रोहताश कांदुल
  • नारनौंद – योगेश गौतम
  • लोहारू – अल्का आर्या
  • नांगल चौधरी – इंजीनियर ओमप्रकाश
  • बड़खल – परविंदर सिंह

ASP उम्मीदवार

  • भिवानी – जुगनु मेहरा
  • बहादुरगढ़ – बलवान सिंह
  • महेंद्रगढ़ – शशि कुमार
  • बादशाहपुर – सुरेंद्र यादव
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.