अमेरिका व जापान सहित 8 देशों में पहुंचेगा, सोनीपत के टमाटर की प्यूरी का स्वाद

सोनीपत । सोनीपत में तैयार होने वाले टमाटर की प्यूरी अब अमेरिका व जापान सहित 8 देशों को निर्यात की जाएगी. बता दें कि जिले में प्यूरी बनाने का प्लांट पिछले साल शुरू किया गया था. जिसको ट्रायल के बाद बंद कर दिया गया था. अब प्यूरी बनाने का काम बड़े स्तर पर शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही इसका निर्यात भी किया जाएगा.

sonipat tamatar news

सोनीपत के टमाटर की प्यूरी का स्वाद अमेरिका तक 

जिससे जिले के टमाटर उत्पादकों की आमदनी बढ़ सकेगी. जिले में सस्ती कीमत पर बिक रहा टमाटर अब अच्छी कीमत पर बिकेगा. सोनीपत व दिल्ली की मंडियों में इनका टमाटर ₹10 किलो बिक रहा है. लोगों को फुटकर मे टमाटर ₹30 किलो मिल रहा है. टमाटर के रेट में बड़ा उतार-चढ़ाव बना रहता है. इस पैकेजिंग यूनिट को दो करोड़ की लागत से बनाया जाएगा. इसमें सरकार का 40% अनुदान है. अप्रैल के पहले सप्ताह में इस यूनिट पर काम शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  सोनीपत के खरखौदा में सरकारी अस्पताल को मिलेगी नई पहचान, शुरू हुआ रेनोवेशन

पिछले साल ही इसके ट्रायल कार्य शुरू किया गया था. इसमें प्रति घंटे 1000 किलो टमाटर की प्यूरी तैयार की जा सके . इसके लिए विदेशों से आर्डर मिलने भी शुरू हो गए है. पैकेजिंग यूनिट के मालिक राहुल चौहान ने बताया कि हमने टमाटर की प्यूरी बनाने की पैकेजिंग यूनिट लगाई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.