हिसार में बदमाशो के हौसले बुलंद, स्टाफ नर्स पर दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां

हिसार ।  जिले के गांव न्योली कलां के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक स्टाफ नर्स उर्मिला पर साऊथ बाईपास पर बाइक सवार युवकों ने गोलियां चला दीं. गनीमत रही कि गोली स्कूटी की डिग्गी पर जा लगी. गोली लगने की सूचना मिलते ही हिसार सदर थाना एसएचओ, डीएसपी सहित स्पेशल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस को दी शिकायत में नर्स उर्मिला ने बताया कि वह न्योली कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं और शाम के 4 से रात 9 बजे तक ड्यूटी करती है.

hisar nurse firing news

नर्स उर्मिला ने बताया कि मैं करीब साढ़े तीन बजे स्कूटी पर सवार होकर स्वास्थ्य केंद्र पर जा रही थी तो साउथ बाईपास पर लुदास -शाहपुर मार्ग पर मुकलान की तरफ से बाइक सवार दो युवकों ने मेरे पर 3-4 राउंड फायरिंग की. गोली चलाने के बाद आरोपी लुदास की तरफ फरार हो गए. आपको बता दें कि 25 मई 2019 को स्टाफ नर्स उर्मिला सहित तीन पर ननद की हत्या के मामले में आजाद नगर थाना में ससुर ने धारा 302,201 व 120 बी के तहत केस दर्ज करवाया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.