हिसार में VLDD और DVLT कार्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी हुई अधिसूचना, चेक करें लास्ट डेट

हिसार | लाला लाजपत राय पैरा पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) हिसार ने सत्र 2024- 25 के लिए डिप्लोमा कार्यक्रमों (VLDD और DVLT) में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.

Lala Lajpat Rai University of Veterinary Animal Sciences Hisar Luvas

डिप्लोमा के लिए करें आवेदन

पैरा पशु चिकित्सा विज्ञान संस्थान, लुवास, हिसार और संबद्ध निजी कॉलेजों में पशु चिकित्सा और पशुधन विकास डिप्लोमा (वीएलडीडी) और पैरा पशु चिकित्सा विज्ञान संस्थान, लुवास, हिसार में पशु चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र admission.eluvas.in पर उपलब्ध है.

4 सितंबर तक लेट फीस के साथ कर पाएंगे आवेदन

उम्मीदवार 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं और 04 सितम्बर तक 600/- रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है. इस बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.luvas.edu.in पर उपलब्ध डिप्लोमा प्रॉस्पेक्टस 2024- 25 पढ़ सकते है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.