जुलाई में हुई सेना भर्ती रैली का फाइनल रिजल्ट जारी, फटाफट चेक करें आगे की अपडेट

रोहतक | सेना भर्ती कार्यालय द्वारा विभिन्न पदों के लिए हुई भर्ती रैली का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को आगामी दस्तावेजों की कार्रवाई के लिए जल्दी सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा. इस भर्ती रैली का आयोजन जुलाई 2024 में हुआ था.

Indian Army

विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई थी रैली

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने कहा कि जुलाई 2024 में हुई भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, सिपाही फार्मा एवं सैनिक नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्ती की गई थी. विभिन्न उम्मीदवारों ने इस भर्ती रैली में हिस्सा लिया था.

जल्द से जल्द सेना भर्ती कार्यालय में करें रिपोर्ट

भर्ती निदेशक ने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से आयोजित रैली की मेरिट सूची में आने वाले सभी उम्मीदवार दस्तावेजों के लिए जल्दी- से- जल्दी सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करें. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01262- 253431 एवं 268568 के अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  मानसून ने हरियाणा में पकड़ी रफ्तार, जानिए किन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.