विधानसभा चुनावों से पहले ED की हरियाणा में बड़ी कार्रवाई, राव दान सिंह की 44 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

चंडीगढ़ | हरियाणा में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले ED द्वारा कांग्रेस के एक बड़े नेता पर कार्रवाई की गई है. दरअसल, ED द्वारा महेंद्रगढ़ इलाके के विधायक राव दान सिंह की 44 करोड़ की प्रॉपर्टी को अटैच कर दिया गया है. विधायक से जुड़ी कंपनियां मेसर्स सन सिटी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और ILD ग्रुप के खिलाफ ED ने यह कार्रवाई की है.

ED

जुलाई में भी ED ने की थी कार्यवाही

ED के अनुसार यह प्रॉपर्टी राजस्थान के जयपुर, रेवाड़ी और दिल्ली में स्थित है जिसमें कई फ्लैट और जमीन भी शामिल है. बताने की जुलाई के महीने में भी ED द्वारा राव दान सिंह के बेटे और उनके सहयोगी कंपनियों के द‍िल्‍ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और जमशेदपुर स्थित 16 जगह पर छापेमारी की प्रक्रिया में 1.42 करोड रुपए कैश, कुछ जरूरी दस्तावेज, अघोषित 32 फ्लैट और जमीनें मिली थी. उस समय ED ने दावा किया था कि इन कंपनियों और लोगों ने अपने खातों और बुक में हेराफेरी की है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

25 लोगो के खिलाफ की चार्जशीट दायर

हरियाणा में ही मेसर्स सन स्टार ओवरसीज कंपनी के खिलाफ भी ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. लगभग 950 करोड रुपए से ज्यादा के बैंक लोन फर्जीवाडे का यह मामला बताया जा रहा है. इस मामले में सनस्टार ओवरसीज, उसके एक्स डायरेक्टर्स, रोहित अग्रवाल, मानिक अग्रवाल और सुमित अग्रवाल द्वारा कई कंपनियां बनाकर 9 बैंकों को धोखा दिया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts