हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया 40 पन्नों का मेनिफेस्टो, यहाँ पढ़े खास बातें

चंडीगढ़ | हरियाणा में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में हलचल देखने के मिल रही है. आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने 40 पन्नों का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. इसमें दावा किया गया है कि 18 से 50 साल की महिलाओं के खाते में 2 हजार रुपए आएंगे. इसके अलावा, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.

CONGRESS

इन लोगों को मिलेगा लाभ

इस मेनिफेस्टो के तहत, लोगों को 25 लाख तक का मुफ्त में इलाज मिलेगा. गवर्नमेंट एम्प्लॉय के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी. इसके साथ ही, हरियाणा कौशल रोजगार निगम बंद कर दिया जाएगा. किसानों के पोर्टलों को बंद कर दिया जाएगा. पीपीपी की रिव्यू कराई जाएगी. वहीं, शाहिद के परिवार को सहायता राशि के रूप में 2 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

इन विषयों पर की गई चर्चा

इसके अलावा, आज चंडीगढ़ में कांग्रेस द्वारा जारी किए गए मेनिफेस्ट में शहरी विकास, कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, उद्योग एवम व्यापार, पुलिस, खेल, सामान्य वर्ग, पोर्टल, सीनियर सिटीजन, दिव्यांग, अनुसूचित जाति, युवा, नौकरी, सिंचाई, कृषि- किसान, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा की गई.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.