हरियाणा के इस गांव की महिला सरपंच की सराहनीय पहल, गांव में लगेगा प्रदेश का सबसे बड़ा ऑक्सीजन बाग़, रोपित होंगे 5000 फलदार पौधे

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत के जुआं गांव की पंचायत द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है. यहां की महिला सरपंच द्वारा 32 एकड़ पंचायती भूमि पर प्रदेश का सबसे बड़ा ऑक्सीजन बाग लगाए जाने का निर्णय लिया गया है. 1 अक्टूबर को यहाँ 5000 अलग- अलग किस्म के पौधे लगाए जाएंगे. इनमें फलदार से लेकर औषधि युक्त पौधे भी शामिल होंगे.

Sonipat News

बाग के लिए चल रहा है युद्धस्तर पर कार्य

बाग के लिए जमीन का लेवल, खड्डे बनाने का काम और तारबंदी का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. यहां के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि एक समय था जब यहां हजारों की संख्या में छायादार व फलदार पौधे लगते थे. जैसे- जैसे समय बीता तो या तो वह टूट गए या उन्हें काट दिया गया, जिससे गांव में हरियाली कम हो गई. गांव की महिला सरपंच द्वारा अब प्रशासन के सहयोग से पर्यावरण की दिशा में पौधा रोपण का सराहनीय कदम उठाया गया है. उनके पति विनोद भी काफी समय से पर्यावरण संरक्षण का काम करते आ रहे हैं.

गांव में हुए हैं काफी विकास- महिला सरपंच

इस बारे में जानकारी देते हुए जुआं गांव की महिला सरपंच सुशीला देवी बताती हैं कि हमारे गांव की गलियां और नालियां लगभग पक्की है और 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति मिलती है. सभी विकास कार्य यहाँ पूरे हो चुके हैं. जो काम बाकी हैं उनके बारे में विभागों को अवगत करवाया जा चुका है. जल्दी ही उन्हें भी पूरा कर लिया जाएगा. गांव की 32 एकड़ जमीन पर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts